सुधीर त्रिवेदी
रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा जो कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 की 36 रायबरेली संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर है। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्ट्रट रायबरेली कक्ष में रिटर्निंग आफिसर नेहा शर्मा के सम्मुख इण्डियन नेशनल कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी के रूप में सोनिया गांधी ने नामांकन पत्र सौपा। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम थे। इण्डियन नेशनल काग्रेस से सांसद प्रत्याशी के रूप में सोनिया गांधी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर को नामांकन पत्र के साथ घोषणा पत्र आय (४ करोड़ २९ लाख ८२ हजार १३) के सोत्र आदि की भी जानकारी निर्वाचन आयोग के निर्देश के रूप में दी है। रिटर्निंग आफिसर नेहा शर्मा के सम्मुख सोनिया गांधी ने नामांकन पत्र के समय ही भारतीय संविधान की शपथ भी ली तथा सोनिया गांधी ने हस्ताक्षर भी किये। नामांकन के समय सोनिया गांधी के प्रस्तावक के रूप में कमलाकर वर्मा, आशोक कुमार सिंह, वी0के0 शुक्ला, प्रयाग प्रसाद रावत, अधिवक्ता के0सी0 कोशिक ने भी नामांकन में योगदान दिया। नामांकन की कार्यवाही के समय व्यय प्रेक्षक वी शिवाजी, नामित सहायक रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी सदर/सहायक रिटर्निंग आफिसर शशांक त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति एवं सहायक निदेशक सूचना सूचना प्रमोद कुमार सहित सोनिया गांधी के परिजन पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा, राॅबाट वाड्रा भी उपस्थित थे। रायबरेली में गुरुवार को नामांकन के बाद सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा कि रायबरेली उनका घर है और यहां की जनता का पूरा प्यार उन्हें मिलता है। रायबरेली में 2014 की तरह फिर उन्हें एक बार जनता का प्यार मिलेगा।

मीडिया द्वारा चुनाव में मुद्दे की बात पूछने पर सोनिया ने कहा कि रायबरेली का विकास ही उनका मुख्य मुद्दा है और इसके लिए वह हमेशा तैयार है। हालांकि मीडिया के बहुत कहने पर भी सोनिया ने ज्यादा कुछ नही बोला और राहुल की ओर इशारा करते हुए आगे बढ़ गई। सोनिया के नामांकन के दौरान उनका पूरा परिवार साथ था। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा उनके बेटे रेहान सभी सोनिया के नामांकन के दौरान पूरे समय उनके साथ रहे। इसके पूर्व कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पूजा पाठ के बाद सोनिया नामांकन के लिए निकली।रास्ते मे एक रोडशो का भी आयोजन किया गया था,लेकिन पूरे रोडशो के दौरान न तो सोनिया और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य बाहर नही निकला। पूरे रोडशो के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।कड़ी सुरक्षा के बीच चार सेट में उन्होंने नामंकन पत्र दाखिल किया।सोनिया गांधी नामंकन के बाद इस्लामिक विद्वान मौलाना अली मिया के घर उनके परिवारीजनों से मिलने रवाना हो गई।इसके बाद वह भुएमऊ स्तिथ आवास पहुंचेगी।जहां वह कार्यकर्ताओ से मिलने के बाद दिल्ली चली जायेगी।

मां के नामांकन में रायबरेली आये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल का राग अलापा और कहा कि नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके है।सुप्रीम कोर्ट में उनका घोटाला अब साबित भी हो चुका है।राहुल ने कहा कि मोदी और अम्बानी ने मिलकर देश को लुटा है।जनता का पैसा उद्दोगपतियो के हाथ मे दे दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता सब जान गई है और चुनाव में इसका जबाब देगी।राहुल ने कहा कि रोजगार के लिए युवा परेशान है औऱ कुछ लोग देश का पैसा लूट रहे है।राहुल ने कहा कि कांग्रेस अब सब के साथ न्याय करेगी।इसके पूर्व राहुल गांधी बुधवार को बिहार में आयोजित एक जनसभा के बाद गुरुवार की सुबह भुएमऊ पहुंचे।राहुल के साथ बहन प्रियंका , राबर्ट वाड्रा व भान्जे रेहान मां सोनिया के साथ पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और पूजा पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद रोडशो में शामिल होकर नामंकन में भी साथ रहे।

No comments:
Post a Comment