ब्रावो ने धोनी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी, फैन्स के लिए कही ये खास बात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

ब्रावो ने धोनी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी, फैन्स के लिए कही ये खास बात

ड्वेन ब्रावो का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से विपक्षी टीम के मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों में भी चेन्नई के समर्थक मौजूद होते हैं। उन्होंने दर्शकों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समर्थन का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ता है। ब्रावो ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की। ब्रावो का कहना है कि धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान कहा, “दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारा कप्तान है और वह सभी को आकर्षित करते हैं। आपको चेन्नई का समर्थक होने की जरूरत नहीं है, बहुत सारे दर्शक सिर्फ धोनी के प्रशंसक हैं। हमें धोनी के टीम का कप्तान होने से यही लाभ हुआ है क्योंकि जब हम अलग-अलग स्टेडियम में खेलते हैं तब भी दर्शक भारी मात्रा में चेन्नई को समर्थन देते हैं। यह दर्शाता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं।”

चेन्नई के प्रशंसक खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं और ब्रावो मानते हैं कि दर्शकों के समर्थन से खिलाड़ियों का खेल और निखरकर आता है। ब्रावो ने कहा, “यह बहुत अच्छा है, चेन्नई में लोग खेल और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। हर मैच को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में स्टेडियम में आते हैं और आईपीएल की शुरुआत से पहले जब हम ट्रेनिंग करते हैं तब भी स्टैंड दर्शकों से भरे हुए रहते हैं।”

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad