दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें

बॉलीवुड में सबसे क्यूट और सबसे प्यारा कपल माने जाने वाला रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल नवंबर में ही शादी रचाकर हमेशा के लिए लिए एक हो चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी खबरें बनीं। दोनों ने लंबे रिलेशन के बाद शादी की है। दोनों की शादी पिछले साल की सबसे बड़ी खबर भी रही। दोनों ने करीब 6 साल के रिलेशन के बाद शादी की है। इतने सालों तक छुपते छुपाते दोनों ने अपना इश्क बरकरार रखा जिसके बाद पिछले साल 14 औऱ 15 ननंबर को ही दोनों की शादी हुई। वहीं बीते दिनों से ही दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई खबरें वायरल हुईं।

सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। इसी पर हाल ही में दीपिका ने करारा जवाब दिया है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि, जब ये होना होगा तब होगा। शादी के बाद तो ये महिलाओं पर हमेशा बच्चों को लेकर दबाव डाला जाता है। महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। महिलाओं को हर बार उसी नजर से देखना ठीक नहीं है। जिस दिन हम इस तरह के सवाल पूछना बंद कर देंगे, तब हम बदलाव समाज में बदलाव लाएंगे। मतलब साफ है कि दीपिका इन बातों से काफी खफा हैं।

वैसे बता दें कि पिछले दिनों ही एक औऱ इंटरव्यू में दीपिका ने इन खबरों पर बात करते हुए कहा था कि, मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी टैकल करने जैसा भी है। जब हम आप सभी के नजरों में होते हैं तो हमें हमसे जुड़ी अफवाओं का आदि तो बनना ही पड़ता है। साथ ही दीपिका ने कहा कि, कभी -कभी लोग पहले ही इसका अनुमान लगा लेते हैं। लेकिन कई बार वो सही भी साबित होते हैं, तो कई बार वो गलत भी हो जाते हैं। जिस वजह से मैं समझती हूं कि अभी इसके बारे में डील करने से कोई भी फायदा नहीं है।

ये जब होना होगा तब होगा। दीपिका जल्द ही एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी की बायोपिक फिल्म छपाक में दिखने वाली हैं। फिल्म को मेघना गुलजार बना रही है। फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों से ही दिल्ली में चल रही है। वहीं फिल्म की शूटिंग नोएडा के एक न्यूज चैनल में भी होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad