गोरखपुर 13 अप्रैल ।
मण्डलायुक्त जयन्त नार्लीकर ने रामगढ़ताल जेट्टी पर मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जेट्टी पर बनाई गयी विभिन्न विभागों की मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोलियों का निरीक्षण किया तथा रंगोली में विजयी प्रतिभागी प्रीती जायसवाल की टीम को प्रथम, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग की टीम को द्वितीय, शिक्षा विभाग की टीम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, एसएसपी सुनील गुप्ता सहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त सर्किट हाउस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंक्टेश्वर लू ने मण्डल के जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोगों के साथ बैठक कर विगत चुनाव में कम मतदान के कारणों की जानकारी कर उसे दूर करते हुए अधिक से अधिक मतदान कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर वोटरों को एक बेहतर माहौल मिले जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके। उन्होंने एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट एंव अन्य संस्थाओं की मदद लेकर लोगों में जागरूकता लाने पर भी बल दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पाठशाला का भी अधिक से अधिक आयोजन किया जाये और महिला स्वंय सहायता समूहा को भी इसमें जोड़कर महिलाओं में भी मतदान के प्रति जागरूकता लाई जाये।
बैठक में चारों जनपदों के जिलाधिकारी सहित ए.डी.जी. दावा शेरपा सहित मण्डलायुक्त एंव अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment