- सांसद के करीबी नेता पर जमीन कब्जा करने का आरोप
लखनऊ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार मोहनलालगंज तहसील आये तो गोसाईंगंज के किसान ऋषि गुप्ता ने उनसे मिलकर अपना शिकायती पत्र देकर अपनी पीड़ा बताने की कोशिश की, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान को मिलने नहीं दिया। क्योंकि वह किसान भाजपा जिला अध्यक्ष की शिकायत करना चाह रहा था। इसलिए जिला उपाध्यक्ष अभिषेक रावत ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बना कर किसान को पार्टी अध्यक्ष तक पहुंचने ही नहीं दिया।
गोसाईगंज ग्राम चांद सराय निवासी ऋषि गुप्ता द्वारा दी गयी शिकायती पत्र के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के संरेखण में आ रही भूमि के बदले विनिमयकर गाटा संख्या 697 ग्राप कपेरा मदारपुर की भूमि का बैनामा यूपीडा के द्वारा किया गया था। गत वर्ष 26 जनवरी को ऋषि गुप्ता जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे तो वहां पहले से ही जिला उपाध्यक्ष अभिषेक रावत अपने असलहा धारी लोगों के साथ मौजूद होकर जमीन पर निर्माण करा रहे थे। विरोध पर पीड़ित को धमकी देते हुए भगा दिया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं लेखपाल ने पीड़ित के विपरीत रिपोर्ट लगा दी। वहीं जब पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो शिकायत के 31 दिनों बाद तहसील के जिम्मेदारों ने झूठी रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित किसान ने आरोप है कि सांसद कौशल किशोर का तथाकथित नेता अभिषेक रावत चहेता है। इसलिए उसने किसान की जमीन पर जबरन अपने गुर्गो के संग मिल कब्जा कर लिया है। थकहार कर जब पीड़ित किसान जब बीजेपी के प्रदेश कार्यालय शिकायत लेकर गया तो वहां उसे बताया गया कि 28 अप्रैल को जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मोहनलाल गंज जायेगे तब वहीं जाकर अपनी शिकायत दे देना और वहीं पर समस्या का समाधान कर देगे। पीड़ित किसान तपती दोपहर अमित शाह की राह देखते हुए पूरा दिन इंतजार करता रहा। शाम करीब 6:30 बजे जब बीजेपी अध्यक्ष आये तब पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित किसान को उनसे मिलने नहीं दिया। पीड़िता का कहना है कि वह अपना दल का कार्यकर्ता था । अब अपना दल और बीजेपी का गठबन्धन टूट गया है। इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता उसे परेशान कर रहे हंै।
Post Top Ad
Monday, 29 April 2019
भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत लेकर अमित शाह से मिलने पहुंचा किसान,कार्यकर्ताओं ने रोका
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment