जहां-जहां योगी की सभा हुई वहां-वहां भाजपा हार गई
गोरखपुर। सोमवार को सदर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन तिवारी के नामांकन में शामिल होने आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह ने पूरे देश में ऐसा माहौल बनाया कि उनकी जोड़ी चुनाव जीताने वाली है लेकिन छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान जैसे राज्यों में कांग्रेस की जीत ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा सेमीफाइनल हारी है अब फाइनल भी हारेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ जाते हैं तो साहू बन जाते हैं, महाराष्ट्र जाते हैं तो पिछड़े बन जाते हैं और अंबानी के यहां पहुंचते ही चौकीदार बन जाते हैं।
प्रधानमंत्री सेना के शौर्य के नाम पर वोट मांगते हैं और सेना के जवान कहते हैं कि हमारे नाम पर वोट मत मांगिए। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के सीएम इसी जिले से आते हैं। लंबे समय तक सांसद रहने के बाद सीएम बने। मोदी के बाद दूसरे प्रचार मंत्री हैं योगी जी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में योगी की अनेक सभाएं हुईं। मैं धन्यवाद देता हूं कि जहां-जहां योगी की सभा हुई वहां-वहां भाजपा हार गई। कर्नाटक गए तो भाजपा वहां भी साफ हो गई। छत्तीसगढ़ में आए तो 15 साल की भाजपा सरकार 15 सीटों पर सिमट गई।
Attachments area

No comments:
Post a Comment