यूपी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे पार्टी महासचिव व उत्तराखंड सीएम
बीजेपी चुनावी फायदे के लिए सेना व उसके शौर्य का प्रयोग कर रही
सीबीआई व चुनाव आयोग के क्रियाकलाप पर उठाये सवाल
लखनऊ। आवाम से जुडेÞ बुनियादी मुद्दों पर आखिर प्रधानमंत्री क्यों मौन हैं…खेती जिसका देश के आर्थिक ढांचे में अहम भूमिका होती है उस पर भी मोदी ने अभी तक मुंह नहीं खोला। यही नहीं असंगठित सेक्टर को लेकर भी उन्होंने अभी तक अपना मौन नहीं तोड़ा। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार जनता से जुडेÞ सभी जरूरी मुद्दों को उठा रहे हैं। ये बातें सोमवार को कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने राजधानी लखनऊ में कहीं। रावत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेसी नेता ने कहा कि अभी तक तकरीबन दो-तिहाई सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। साथ ही यह भी दावा किया कि हम पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और यूपी में भी रिकॉर्ड सीटों पर जीत मिलेगी। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग की तमाम प्रकार की मॉनीटरिंग के बावजूद अभी भी एक ऐसा चैनल प्रसारित हो रहा है जिस पर पूरे दिन एक ही व्यक्ति की बातें की जाती हैं।
रावत ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सीबीआई व आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग अपने हितों के मुतााबिक किया जा रहा है, ऐसे में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आखिर में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी केवल पाकिस्तान और अपने दोस्त इमरान खां को लेकर ही बातें करते रहते हैं। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा को कभी भी अपने चुनावी फायदे के लिए सेना व उसके पराक्रम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कांगे्रसी नेता ने कहा कि स्वतंत्रता से लेकर बीजेपी के शासनकाल से पहले भी सेना ने कई बार अपना शौर्य दिखाया है, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं इस मौके पर लखनऊ कांगे्रस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं में वीरेंद्र मदान, अशोक सिंह, जीशान हैदर व द्विजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पार्टीजन मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment