अंपायरों से बहस पर धोनी के बचाव में उतरे सौरव गांगुली, कही ये बात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

अंपायरों से बहस पर धोनी के बचाव में उतरे सौरव गांगुली, कही ये बात

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आईपीएल मैच के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर अंपायरों के साथ बहस का बचाव करते हुए कहा कि हर कोई मनुष्य है। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब ‘कैप्टन कूल’ ने अपना आपा खोया और वह गुरूवार की रात राजस्थान रायल्स के खिलाफ अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए।

जब इस विवाद के बारे में गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हर कोई मनुष्य है। लेकिन इससे उनकी प्रतिस्पर्धा दिखती है। यह शानदार है।’

महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने की वजह से मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब कैप्टन कूल ने अपना आपा खोया और अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए ।

बीसीसीआई ने कहा ,चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने जयपुर में राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया।

गांधे ने रायल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स की एक गेंद नोबाल दी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड से मशविरे के बाद फैसला वापिस ले लिया। विज्ञप्ति में कहा गय , धोनी ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। आईपीएल टीमों की दशा में फ्रेंचाइजी खिलाडियों की जगह जुर्माना भरेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad