स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के दस नियम बताकर किया जागरूक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के दस नियम बताकर किया जागरूक

बहराइच। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से आयशा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कैसरगंज बहराइच में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दो विद्यालय सरदार पटेल इण्टर कालेज, एवं सरदार पटेल माध्यमिक विद्यालय, कैसरगंज, बहराइच में बच्चों को सड़क सुरक्षा के दस नियमों के बारे में बताया गया। संस्था की अध्यक्ष सुरैय्या सिद्दीकी ने सड़क सुरक्षा के नियमों व चिन्हों के बारे में बच्चों को बताया गया।

विद्यालयों में बच्चों ने निबन्ध एवं कलां प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रबन्धक ने बच्चों को जानकारी दी की लाइटों को देखकर ही सड़क पार करें। सड़क पार करते समय मोबाइल पर बाते न करें तथा प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रम समाप्ति पर पुरस्कार भी दिया गया। उपरोक्त सभी अध्यापकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रमिला कुमार, मनोज रिखारी, अतहर सिंह, अफनान, राजू, सोनी सहित विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad