आजमगढ।जनपद मे लगातार बढ रही चोरी की घटनाओं मे पत्रकार कि घर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कृष्णा नगर खैरातपुर मुहल्ले पत्रकार राजेश मिश्र का परिवार रहता है।
नवरात्र का पूजा करनेे हेतु परिवार मकान मे ताला बन्द कर मूल गांव गया था।इसी बीच मौका देखते हुए चोर रात्रि मे मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर घर मे घुस गये और घर मे रखे बाक्स को तोडकर सभी समानो को बिखरे कर तलाशी लेकर लगभग दो लाख रुपये का सोने, चादी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान उठा व पच्चीस हजार नगदी उठा ले गये।पीडित पत्रकार ने स्थानीय थाना सिधारी मे मुकदमा दर्द कर कार्यवाही हेतु लिखित तहरीर दिया है।उल्लेखनीय है कि इनदिनो उक्त क्षेत्र मे कई चोरिया हो चुकी है।परिणाम स्वरुप लोगों मे दहशत ब्याप्त है।

No comments:
Post a Comment