लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पीछे होती नजर आ रही है। आज तक कांग्रेस को लखनऊ सीट के लिये कोई उम्मीदवार ऐसा नही मिला जो भाजपा और गठबंधन को टक्कर दे सके। चुनावी हलचल में गलियारों से आने वाली खबरों में यह चर्चा अवश्य है कि यदि दाऊ जी गुप्ता को कांग्रेस लखनऊ के लिये उतारती है तो निश्चित रुप से सही उम्मीदवार का चुनाव होगा। चूंकि दाऊ जी गुप्ता लखनऊ के तीन बार मेयर रह चुके हैं, और गुप्ता के उपर कोई ऐसा दाग भी नही है जिसके कारण लखनऊ की जनता उनको नकारे।
Post Top Ad
Saturday, 13 April 2019
दाऊ जी गुप्ता हो सकते हैं कांग्रेस के लिए सही उम्मीदवार ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment