आपका कल शानदार हो इसलिये अपना आज खपा रहा हूं : पीएम मोदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 27 April 2019

आपका कल शानदार हो इसलिये अपना आज खपा रहा हूं : पीएम मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कन्नौज में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए हरदोई के सीएसएन पीजी कालेज पहुंच गए हैं। हरदोई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी उनके साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आपको थकन नहीं होती है क्या। ऐसे सवाल पूछने वालों को जब मैं जवाब देता हूं, तो उस वक्त आप जैसे लाखों कार्यकर्ताओं की तस्वीर देखता हूं, मुझे जन सागर के दर्शन होते हैं। जब 130 करोड़ भारतीयों की आशाएं-आकाक्षाएं आपसे जुड़ी हो तो थकान महसूस नहीं होती। यही कारण है कि मोदी बिना रुके आपके सपनों को साकार करने में जुटा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले मुझे सेवा करने का अवसर दिया आज आपका सेवक अपने काम का हिसाब देनेे और आशीर्वाद लेने आया है। उन्होंने कहा कि आप के बच्चों का आने वाला कल शानदार हो इसलिये अपना आज खपा रहा हूं। बचपन से जो घुट्टी मुझे पिलाई गई है, जो मेरे रग-रग में, मेरे पल-पल में भरा पड़ा है, वो है, तन समर्पित, मन समर्पित और ये जीवन समर्पित। आज भारत की दुनिया में जयकार हो रही है। आज भारत को सम्मान देने की दुनिया के देशों में होड़ मची है। आज भरत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ दो फैक्ट्रियां थी। आज आपको जानकर खुुुुशी होगी कि 5 साल के भीतर देश में 125 से भी अधिक कंपनियां मोबाइल बना रही हैैं। पहले मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए हम कॉल के समय पर नजर रखते थे कि एक मिनट की कॉल हुई या दो मिनट की। आज बात करते हुए हमारी नजर बैट्री पर होती है कि एक डंडा बचा है या दो। ये बदलाव पांच साल में हुआ हैै।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने निरंतर बाबा साहेब के सम्मान और गौरव को और बढ़ाने का काम किया है। पिछले पांच साल में दिल्ली, मऊ, नागपुर, मुंबई और लंदन में बाबा साहेब से जुड़े पांच स्मारकों को पंच तीर्थ के रूप में हमने विकसित किया है। जिन लोगों के लिए बहन जी अब वोट मांग रही हैं, उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा को देखकर कहा था कि- ‘ये प्रतिमा कह रही है कि ये जमीन मेरी है और सामने वाला प्लॉट भी मेरा ही है।’ उत्तर प्रदेश में तो बसपा ने बाबा साहब के नाम पर सरकारें बनाई हैं, लेकिन बाबा साहेब के लिए बहन जी के मन में कितना सम्मान रहा है, इसकी सच्चाई भी अब पता चल रही है। बहनजी आज बाबा साहेब के विरोधियों के लिए वोट मांग रही हैं। ये तब होता है जब आपका लक्ष्य सिर्फ कुर्सी पाना होता है। ये तब होता है जब सिर्फ जात-पात की राजनीति आपका आधार होता है, ये तब होता है जब आपको राष्ट्र की चिंता नहीं होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा, सबको सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है। आपके इस चौकीदार ने देश के हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए समान रूप से काम किया है। इससे पहले डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी है तो मुुुुमकिन है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो और नामांकन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन घंटे में भाजपा की तीन विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे। येे रैलियां कन्नौज, हरदोई और सीतापुर में होंगी। हरदोई से पहले उन्होंने कन्नौज में रैैैैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरते हुए जमकर हमला बोला।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad