मिर्जापुर। केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा-बसपा के गठबंधन को सांप और नेवले का गठबंधन करार दिया है।
अनुप्रिया ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग हमेशा एक दूसरे को गाली देते रहते थे, वह लोग आज एक हो गए है। यह सिर्फ मोदी जी की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि यह सांप और नेवले का गठबंधन है।
अनुप्रिया ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने कभी गरीबी नहीं देखी वह लोग गरीबी पर न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव-गांव तक आवास, बिजली, शौचालय और गैस सिलेण्डर पहुंचाने का काम किया है। अनुप्रिया ने कहा कि गरीबी से आने वाले पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों के हित में काम कर रहे हैं। आज वह गरीबों के जननायक बनकर ऊभरे हैं। जिसकी वजह से आज राजनैतिक दलों में खलबली मची हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले बना करते थे, आज अखबारों की सुर्खियां घोटाले नहीं बल्कि तरक्की की बातें समझती है।
Post Top Ad
Saturday, 27 April 2019
सांप और नेवले का गठबंधन है सपा-बसपा के गठबंधन : अनुप्रिया पटेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment