मुरादाबाद। जनपद के मुगलपुरा क्षेत्र स्स्थित एक अंग्रेजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर एक दसवीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या करने की घटना ने हड़कम्प मचा दिया है। स्कूल प्रबंधन हड़बड़ाहट के चलते स्कूल की छुट्टी करते हुए मेन गेट पर ताला जड़कर फरार हो गया हैं।
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के मन में अवसाद तेजी के साथ बढ़ रहा हैं, जिसके चलते देश भर के बड़े-छोटे इंग्लिश स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के द्वारा गम्भीर घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। ताजी घटना मुरादाबाद के महाराजा अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल की हैं। स्कूल में उस समय हंगामा मच गया जब कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा स्कूल की चौथी मंजिल से कूद गया, जिसके बाद स्कूल के छात्रों और स्कूल प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। स्कूल की छत से कूदने वाले छात्र का नाम नूर आलम हैं और वह कक्षा दसवीं का छात्र हैं। खून से लतपथ अवस्था में स्कूल प्रबंधन ने छात्र को गम्भीर हालत में दिल्ली रोड स्थित साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान नूर आलम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की बात कही। इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक छात्र द्वारा की गई आत्म हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और जांच में जुट गई है। इस घटना पर शिक्षा विभाग भी गम्भीरता से कार्यवाही की बात कह रहा हैं, कार्यवाहक डीआईओएस स्वेता पुठिया का कहना हैं कि वो भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।
Post Top Ad
Saturday, 27 April 2019
10वीं के छात्र ने स्कूल की चौथी मंजिल से लगाई मौत की छलांग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment