लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील की है कि जो लोग ईवीएम मशीन पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें आरोप लगाने दीजिएगा। उन्होंने कहा है कि ईवीएम मशीन को गाली देने वाले लोगों की चिंता मत कीजिए।
मौर्य ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि कुछ लोग ईवीएम मशीन पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे लोगों को आरोप लगाने दीजिएगा। ईवीएम मशीन को गाली देने वाले लोगों की चिंता मत कीजिएगा। मौर्य ने कहा है कि जब हम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान का चुनाव हार गए थे, उस समय पूरा विपक्ष नहीं बोला। अब यह लोग हार रहे हैं, तो फिर ईवीएम मशीन का रोना रोने लगे हैं।
Post Top Ad
Saturday, 27 April 2019
ईवीएम मशीन को गाली देने वालों की चिंता न करे : केशव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment