लखनऊ। मोहनलालगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी पर बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी बुधवार को गोसाईंगंज बस स्टॉप पर तोप वाली बिल्डिंग में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। इस जनसभा के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए गोसाईगंज कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Post Top Ad
Wednesday, 10 April 2019
कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment