किशोर ने मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

किशोर ने मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

लखनऊ। काकोरी थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोर ने  चार  वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मासूम के चीखने पर लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ मासूम को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला नाबालिक किशोर 14 वर्ष घर के बाहर नल के पास खेल रही पड़ोस की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्किट का लालच देकर अपने घर में बुला ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। मासूम खून से लथपत चिल्ला रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने  मोबाइल पर अक्सर पोर्न वीडियो देखता रहता था जिस कारण उसके दिमाग में यह सब चलता रहा और उसने घटना को अंजाम दे दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad