जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मार कर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मार कर हत्या

जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मार कर हत्याआरा(डिम्पल राय)। बैखोफ बाइक सवार बदमाशो ने दूध देकर घर लौट रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटउर गांव की है। बताया जाता है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटउर गांव निवासी स्व राम कृपाल सिंह के लगभग 55 वर्षीय पुत्र बबन सिंह का गांव के ही कुछ लोगो के साथ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था कि आज बुधवार की देर शाम दूध देकर घर लौटने के क्रम में बाइक सवार दो बदमाश गांव में ही गोली मार बाइक से फरार हो गए। वही गोली लगते बबन सिंह मुँह के बल जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची चरपोखरी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad