धमाकों से दो मकान क्षतिग्रस्त, कई घायल, पांच गंभीर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

धमाकों से दो मकान क्षतिग्रस्त, कई घायल, पांच गंभीर

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक घर में कई धमाके हुए। धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके से  मकान की छत उड़ गई, जबकि पड़ोसी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। जिसके चलते हादसा हुआ। अभी इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। धमाके में एक स्कूल के कई बच्चे भी घायल हुए हैं, वहीं कई राहगीर और घर में मौजूद लोग भी घायल हुए हैं। तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज तहसील के सामने 100 कदम पर बस स्टॉप के पीछे हसीना पत्नी शकील का मकान है। बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य किया जाता है। बुधवार को अचानक एक के बाद एक कई विस्फोट से हसीना के मकान की छत के साथ पड़ोसी सुल्तान का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 12:12 बजे पहला विस्फोट हुआ। इसके बाद कई धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में हसीना का बेटा शकील उसकी पत्नी मारूफ घायल हुए। वहीं, पड़ोसी सुल्तान और उसकी पत्नी तबस्सुम, बेटा हम्मार और भांजा अरमान घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने मौर्चा संभाला। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, शकील, मारूफ और तब्बसुम की हालत गंभीर होने के चलते लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। हालांकि अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं मिली है।
 आलाधिकरियो ने पहुंच कर लिया जायजा 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक तेज आवाज के साथ कई धमाके हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों लेट मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी कलानिधि नैथानी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी लगाई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आधिकारियों ने बताया कि इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जांच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, एटीएस, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप 
बताते चले कि काकोरी व मोहनलालगंज इलाके में ही पिछले वर्षों भी धमाका हुआ था,इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते आये दिन शहर के ग्रामीण इलाकों में ये विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं। हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी मोहनलालगंज गाउद्दीन शुक्ला ने मीडिया को गलत बयान देते हुए बताया कि घर में रखा सिलेंडर फटने से धमाका हुआ है। घर की दीवारें दरक गईं हैं। इस हादसे में तीन लोग ईंटे लगने से घायल हुए हैं। जबकि घर में भारी मात्रा में गोला बारूद का ढ़ेर मिला है। इलाकाई लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की जानकारी में अवैध पटाखों का बनाने का कार्य हो रहा  था,लेकिन पुलिस मौन थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad