गोंडा। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार और तहसीलदार तरबगंज बृजमोहन ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। महाराजा देवी बक्श सिंह इन्टर कॉलेज बेलसर के प्रांगण से छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जल पान का नारा लगाते हुए कस्बा रगड़गंज के लोगों को जागरूक किया। रैली के साथ साथ पूरे बाजार में जिला विद्यालय निरीक्षक, तहसीलदार तरबगंज, प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर मजरुल हक्क अंसारी, आनन्द पांडे, चन्द्र शेखर, पवन सिंह सहित समस्त अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
Post Top Ad
Friday, 12 April 2019
रगड़गंज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment