जानिये व्यापारी से किसने मांगी रंगदारी यू पी किस डॉन का लिया नाम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

जानिये व्यापारी से किसने मांगी रंगदारी यू पी किस डॉन का लिया नाम

सुल्तानपुर—- यू पी के पूर्वांचल के सुल्तानपुर जनपद में फिर से प्रोटक्शन को लेकर रंगदारी का मामला एक ऑडियो के जरिये सामने आया है मोबाइल फोन से रिकार्ड यह ऑडियो साफ तौर पर यह बया कर रहा है कि योगी सरकार में भी गुंडों माफियाओं को ख़ौफ़ नही है बहरहाल वायरल ऑडियो के वायरल के बाद पीड़ित ने सम्बंधित थाने में तहरीर दी दिया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।
क्या है मामला—–
जनपद के गोसाईगंज गल्लामंडी बाजार व कटका बाजार में सुरेश कुमार सोनी की सोने चांदी की दुकान है गुरुवार को सुरेश सोनी के मोबाइल पर कॉल आई कि जान प्यारी हो तो 2 लाख रुपये का इंतजाम करो नही तो डेढ सौ रुपये खर्च होंगे जान से हाथ धोना पड़ेगा सुरेश सोनी के विनती पर 50 हजार में फोन पर धमकाने वाला मान गया और शुक्रवार को रुपये के साथ आने को कहा है बहरहाल सुरेश सोनी ने आये फोन की धमकी से नही डरे और साहस जुटा कर उन्होंने जनपद के थाना गोसाईगंज में तहरीर दे दिया है ।
ऑडियो में यू पी के बाहुबली का आया नाम सामने—-
वायरल ऑडियो में यू पी के बाहुबली कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी का नाम सामने आ रहा है फोन पर धमकी देने वाले ने यहाँ तक कहा कि घर परिवार खुश हाल रखना है तो तुम्हे खुशामद करनी पड़ेगी तुम हमे खुश रक्खोगे तो तुम्हारा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा चाहे वह विधायक ही क्यों न हो होशियारी करोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा उसने यह भी बताया कि खालिद अंसारी का नाम सुना है मुख्तार अंसारी का दाहिना हाथ है और मेरा नाम जफर है बहरहाल फोन पर वसूली का यह कोई नया
मामला नही है इससे पहले भी जेल से रंगदारी मांगी गई है नही देने पर जान से मारने की नीयत से एक व्यापारी के ऊपर फायर कर हमला भी किया जा चुका है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad