शादी की खबरों के बीच अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए अर्जुन और मलाइका, यह है बडी वजह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

शादी की खबरों के बीच अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए अर्जुन और मलाइका, यह है बडी वजह

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोडा की शादी की खबरें लगातार आ रही है। इसी बीच कुछ दिन पहले ही करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर काफी पसंद है। इस तरह से या फिर उस तरह से। तो वहीं हाल ही में अर्जुन—मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठ रहे है।

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। दोनों को कैजुअल और कंफर्ट लुक में अस्पताल में प्रवेश करते हुए देखा गया। वे सीधे अस्पताल तक पहुंचने की बजाय दूसरी तरफ गाड़ी रोककर, सड़क पार कर अस्पताल गए। लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर दोनों स्टार अस्पताल क्यों गए थे ?

गौरतलब है कि मलाइका ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसकों लेकर काफी चर्चा हो रही है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ यह लगाव और गहरा होता जा रहा है।

इसके बाद लिखा कि ये अहसास होने लगता है कि कोई है जिसेे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं। आपका करीबी हमेशा हर लेवल पर आपको बेहतर तरीके से समझता है। जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad