लखनऊ। रिटायर्ड सिपाही की बेटी ने खुद को अगवा करके दो घंटे तक चलती कार में गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपितों ने गुरुवार को उसे विभूतिखंड की न्यू हाई कोर्ट रोड पर बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। वहां से आरोपितों ने उसे कार में अगवा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया। बेसुध होने पर उसे चलती कार से तेलीबाग इलाके में फेंक दिया। विभूतिखंड पुलिस ने मामले में गैंगरेप, अप्राकृतिक दुष्कर्म, एसी-एसटी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पीड़िता के शरीर पर खरोंचों के निशान मिले हैं।
इंस्पेक्टर विभूतिखंडरा जीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में पीड़िता के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं। स्वाब स्लाइड टेस्ट के लिए भेजा है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मलिहाबाद इलाके में 22 वर्षीय युवती परिवारीजनों के साथ रहती है। वह बीए थर्ड इयर की छात्रा है। युवती के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उसकी काशी प्रसाद नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने युवती को अपने दोस्त बबलू, हरीश यादव और जेपी गुप्ता से मिलवाया। इन लोगों ने बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 50 हजार रुपये मांगे। युवती ने पिता से 50 हजार रुपये लिए और दो मार्च को काशी के साथियों को दे दिए। युवती ने बताया कि गुरुवार को काशी ने उसे फोन किया और न्यू हाई कोर्ट के पास स्थित एक नवनिर्मित बिल्डिंग में मिलने के लिए बुलाया।
युवती की दोस्तों से किसी बात हुई कहासुनी
युवती हाई कोर्ट रोड स्थित बिल्डिंग के पास पहुंची। कार में मौजूद काशी के दोस्तों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसने आरोपितों से रुपये वापस मांगे। युवती का आरोप है कि कार में मौजूद लोगों ने उसे देह व्यापार करने का ताना दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती को कार में खींच लिया। इसके बाद बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। आरोपित दो घंटे तक कार में युवती को शहर में घुमाते रहे। बेसुध होने पर युवती को तेलीबाग इलाके में फेंक दिया और भाग गए। होश आने पर पीड़िता ने परिवारीजनों को फोन पर मामले की जानकारी दी।
मामला रफादफा करने की कोशिश में लगा रहा सिपाही
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को युवती के साथ उसकी मां और बड़ी बहन गैंगरेप की शिकायत लेकर विभूतिखंड थाने पहुंचे। युवती की बड़ी बहन का आरोप है कि थाने पर मौजूद सिपाही ने मामला रफदफा करने का प्रयास किया। तभी थाना प्रभारी राजीव द्विवेदी भी वहां आ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार की तहरीर लेकर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित काशी प्रसाद, बबलू, हरीश यादव और जेपी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

No comments:
Post a Comment