लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविंद्र पल्ली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते धोबी की गुमटी में आग लगा कर आरोपी मौके से फरार हो गए । पीड़ित को घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया । पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर गाजीपुर बृजेश सिंह ने बताया कि इंदिरानगर रविन्द्र पल्ली नरेश कनौजिया (34) अपनी पत्नी मीरा कनौजिया व तीन बेटियां खुशबू,महक,और लक्ष्मी के साथ रहता है । नरेश घर से कुछ दूरी पर एक गुमटी लगा कर कपड़े इस्री करने का काम करता है । नरेश के मुताबिक बीते होली के दिन उसका इंदिरानगर बसतौली निवासी मोनू कश्यप (19) से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था । इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई थी जिसके चलते आरोपी मोनू ने शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे आपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर नरेश की गुमटी में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना की भनक लगते ही आस-पड़ोस के लोगों ने आग पर पानी डाल कर काबू पाया। इस बात की सूचना नरेश ने तुरंत पुलिस को दी । नरेश ने मोनू और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नरेश के मुताबिक गुमटी के साथ उसमें रखे करीब 200 से अधिक कपड़े जल कर खाक हो गए। वहीं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियो की करतूत कैद हो गयी। जिसकी मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

No comments:
Post a Comment