लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर को खंगालते हुए जेवरात व नकदी बटोर ले गये। पुलिस ने बताया कि मान सरोवर योजना आशियाना निवासी विनेश ठाकुर 6 अप्रैल को सपरिवार गृह जनपद बिजनौर शादी समारोह में गये हुए थे। शुक्रवार की रात मकान पर आये तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन साइड में छोटे दरवाजे का ताला व अन्दर मकान का ताला टूटा हुआ था। विनेश ने अन्दर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Post Top Ad
Saturday, 13 April 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment