- स्टेटिक सर्विलांस व पुलिस ने निगोंहा टोल प्लाजा चेकिंग के दौरान पकड़ा
लखनऊ। राजधानी के निगोहां टोल प्लाजा के पास आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में गठित स्टेटिक सर्विलांस व निगोहां पुलिस ने चेंकिग के दौरान युवक के बैग में 7 लाख 87 हजार 600 रुपए बरामद किया है। पकड़े गए युवक ने अपने आप को किराना व्यापारी बता रहा है। टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने बरामद पैसों का कोई भी लेखा -जोखा प्रस्तुत नहीं किया। बरामद पैसों को ट्रेजरी कार्यालय में जमा कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गयी।
जानकारी के मुताबिक स्टेटिक सर्विलांस टीम प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे वह अपनी टीम, एसआई दयासागर सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मौर्य, व सचिन के साथ निगोहां दखिना के टोल प्लाजा स्थित पुलिस बैरियर के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान एक युवक पैदल बैग लेकर बैरियर के पास से गुजरा तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गयी। युवक के पास बैग में 7 लाख 87 हजार 600 रुपए मिला। पकड़े गए युवक से इतने पैसे होने का लेखा -जोखा मांगा गया , लेकिन युवक ने पैसों का कोई भी लेखा जोखा साक्ष्य नहीं दे पाया । जिसके बाद बरामद रुपए जब्त कर लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी मोहनगंज भेलाई जनपद अमेठी बताया। युवक ने पूछताछ में बताया कि यह पैसा मोहनगंज स्थित राधेश्याम किराना की दुकान का है। वह पैसा लेकर लखनऊ के व्यापारियों की उधारी देने जा रहा था। एसओ निगोहां जगदीश पाण्डेय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत रुपए जब्त कर ट्रेजरी कार्यालय में जमा करा दिया गया।
Post Top Ad
Saturday, 13 April 2019
युवक के पास से लाखों की नकदी बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment