लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में शनिवार को वीआईपी नंबर 0001 के लिए रिकार्ड बोली लगी। ई नीलामी बोली के आखिरी दिन बोली 11.5 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंतिम बोली लगाने वाले दीप्ती गौमत रहे। इन्होंने अंतिम समय में 11 लाख की बोली पर 50 हजार बढ़ाकर साढ़े 11 लाख रुपये बोली लगाकर एक नंबर अपने नाम कर लिया। दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले दावेदार ने ग्यारह लाख रुपये तक बोली लगाई थी। पिछले सीरीज में 0001 नंबर पर तीन लाख से ज्यादा की बोली लगी थी।
इस बार यूपी 32 केआर सीरीज में 346 वीआईपी नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। चार दिन के रजिस्ट्रेशन में 60 से अधिक नंबरों के लिए सौ से ज्यादा दावेदार मैदान में रहे। इन नंबरों पर 13 अप्रैल की शाम छह बजे तक अंतिम बोली 0001 नंबर के लिए लगते ही ई नीलामी के पुराने रिकार्ड टूट गए। इस नंबर को पाने के लिए चार लोग मैदान में। आज आखिरी दिन ई नीलामी में ग्यारह विभिन्न नंबरों पर बोली लगी। इनमें 0001 नंबर के अलावा 0009 नंबर 49000 में बिका। इसके अलावा 0002, 0999 व 3232 नंबर साढ़े पंद्रह हजार में, 0005 नंबर साढ़े सत्तह हजार में, 0077 व 0333 साढ़े छह हजार में, 9090 नंबर पांच हजार में व 9999 नंबर पैतीस हजार में बिका।

No comments:
Post a Comment