
लखनऊ। देश में हर जरुरतमंद तक इलाज पहुचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें डाक्टरों और सरकार को मिलकर काम करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा देना सरकार का काम है जबकि वहां पर अच्छी सेवा देना डाक्टरों का कार्य है।यह बात केजीएमयू के एनाटमी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो पुनिता मानिक ने स्वामी विवेकानंद यूथ आफ मेडिकोज एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में जलियावाला बाग हत्याकांड के सौ वर्ष पुर्ण होने पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत की तरफ से उन चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों का सम्मान किया गया जो जम्मू-कश्मीर, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों एवं दक्षिण भारत के आदिवासी बहुल क्षेत्र वायनाङ मे सेवा कार्य करने के लिये अपना समय दिया था। कार्यक्रम संयोजक विवेक सोनी ने बताया की इस वर्ष केजीएमयू के 27 चिकित्सकों एवं छात्रों ने जम्मू एवं कश्मीर के ग्रामीण एवं बार्डर के इलाकों में लगभग 2500 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। इसी प्रकार केरल के वायनाङ तथा कन्याकुमारी में 5 चिकित्सकों ने लगभग 600 मरीजों का उपचार किया। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 11 चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों का दल गया था जिसने लगभग 1500 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया।
केजीएमयू छात्रों ने बनवाया था वीर उधम सिंह के नाम स्तंभ —डॉ भूपेन्द्र

जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जलियावाला बाग हत्याकांड के बारे नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सचिव डाॅ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि किस प्रकार जनरल डायर ने मात्र 10 मिनट में 1650 राऊंड फायर करके एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। और अभी कुछ दिन पहले भी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस घटना को शर्मनाक बताया। इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई की इस हत्याकांड का ब्रिटेन में जाकर बदला लेने वाले वीर शहीद उधम सिंह के नाम पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के छात्रों ने उसी समय एक स्तंभ बनवाया था।
विवेकानंद यूथ आफ मेडिकोज द्वारा अब साल में होगें तीन रक्तदान शिविर
जलियावाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए सेनानियों के लिये एक संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गयी जिसका नेतृत्व एमएमबीबीएस के छात्र शान्तनु शांडिल्य एवं गौरांग ने किया। शनिवार को श्रद्धांजलि स्वरुप विश्वविद्यालय के ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजक अनुराग अग्रवाल एवं मेधा राय ने बताया की इस कैम्प में कुल 70 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया। साथ ही साथ यह भी बताया की स्वामी विवेकानंद यूथ आफ मेडिकोज द्वारा वर्ष में तीन बार इस तरह के रक्तदान शिविर लगाये जाते हैं जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं बङे उत्साह से भाग लेते हैं।
इसी के साथ जलियांवाला बाग हत्याकांड विषय पर एक पेन्टिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता आशुतोष चौहान एवं शिवांस सारस्वत ने बताया की इस प्रतियोगिता में बङे उत्साह से छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः शिवानी गौतम, अमन गुप्ता एवं आयुषी डागर रहे।

No comments:
Post a Comment