May Diwas Shayari, Hindi, 2019, Images, Pics, WhatsApp, Facebook, मई दिवस शायरी
*****
सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता
मुनव्वर राना

May Diwas Shayari
*****
किसी को क्या बताये कि कितने मजबूर हैं हम
बस इतना समझ लीजिये कि मजदूर हैं हम
*****
आने वाले जाने वाले के लिए
आदमी मजदूर हैं राहें बनाने के लिए
हफ़ीज जालंधरी
*****
अब उन की ख़्वाब-गाहों में कोई आवाज़ मत करना
बहुत थक-हार कर फ़ुटपाथ पर मज़दूर सोए हैं
नफ़स अम्बालवी
*****
परेशानियाँ बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता हैं
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता हैं

May Diwas Shayari Images
*****
होने दो चरागाँ महलों में क्या हम को अगर दीवाली हैं
मजदूर हैं हम मजदूर हैं हम मजदूर की दुनिया काली हैं
जमील मजहरी
*****
कुचल कुचल के न फ़ुटपाथ को चलो इतना
यहाँ पे रात को मज़दूर ख़्वाब देखते हैं
अहमद सलमान
*****
मिल मालिक के कुत्ते भी चर्बीले हैं
लेकिन मजदूरों के चेहरे पीले हैं
तनवीर सिप्रा
*****
लोगों ने आराम किया और छुट्टी पूरी की
यकुम* मई को भी मज़दूरों ने मज़दूरी की
अफ़ज़ल ख़ान
* यकुम – फर्स्ट , प्रथम
मज़दूर दिवस पर कवितायें | Labor / Labour Day Poems In Hindi

May Diwas Shayari Pics
*****
तू क़ादिर ओ आदिल है मगर तेरे जहाँ में
हैं तल्ख़ बहुत बंदा-ए-मज़दूर के औक़ात
अल्लामा इक़बाल
*****
मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूँ
मैं मिटटी को सोना बनाता हूँ
*****
ये बात ज़माना याद रखे मज़दूर हैं हम मजबूर नहीं
ये भूख ग़रीबी बदहाली हरगिज़ हमको मँज़ूर नहीं
कांतिमोहन ‘सोज़’
*****
अगर इस जहाँ में मजदूर का न नामों निशाँ होता
फिर न होता हवामहल और न ही ताजमहल होता
मज़दूर दिवस जोक्स | Labour Day Jokes | Mazdoor Diwas Jokes

Latest May Diwas Shayari
*****
मजदूर अपना कर्म करता जरूर हैं
इसलिए देश को उस पर गुरूर हैं
*****
मजदुर ऊंचाई की नींव हैं
गहराई में हैं पर अन्धकार में क्यूँ
उसे तुच्छ ना समझना
वो देश का गुरुर हैं
*****
हाथो में लाठी हैं
मजबूत उसकी कद-काठी हैं
हर बाधा वो कर देता हैं दूर
दुनिया उसे कहती हैं मजदूर
*****
अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता हैं
मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता हैं

May Diwas Shayari 2019
Mazdoor Diwas Songs | मज़दूर दिवस पर कुछ चुनिंदा गीत
*****
The post May Diwas Shayari | मई दिवस शायरी appeared first on Ajab Gajab.

No comments:
Post a Comment