यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 21 May 2019

यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

लखनऊ। यूपी पुलिस के मुखिया जहां एक तरफ मित्र पुलिसिंग होने का दावा कर रही है, तो वहीं छोटे तबके के लोग इस मुहीम को ठेंका दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना सुल्तानपुर में देखने को मिली है, जहां पीआरवी बाइक सवार पुलिसकर्मी ने एक बुजुर्ग और अपने ही विभाग के सिपाही को जाम के दौरान जमकर पीटा। जिससे वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया उसके बाद ही पीआरवी बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने उल्टा ही बुजुर्ग और लखनऊ में तैनात सिपाही पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई है।

पूरा मामला सुल्तानपुर का है, जहां एक बुजुर्ग अपने पौत्र के साथ लम्भुआ बाजार आया हुआ था। तभी वापस लौटने के दौरान सुल्तानपुर से सर्विस कराकर लौट रहे पीआरवी बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने जाम के दौरान उस बुजुर्ग से गाड़ी हटाने के लिए कहा लेकिन जगह न होने पर बुजुर्ग के साथ मौजूद उसका पौत्र जो लखनऊ के कैसरबाग थाने में सिपाही के पद पर तैनात है, उसने रास्ता मिलने की बात कही जिससे नाराज होकर उन पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग और उसके पौत्र को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad