पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 21 May 2019

पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भागू खेड़ा गांव में पेड़ से लटका शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसकी शिनाख्त करवाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव चैकी के चंद कदमों की दूरी पर लटका मिला था लेकिन पुलिस इस घटना से अंजान बनी रही। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चौकी से चंद कदम की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन को इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को पहुंचाई जिसके बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराई। वहीं खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है, तो वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे कि मौत का कारण स्पष्ट हो।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad