रेलवे इंजीनियर हत्याकांड में शामिल बिहार का ठेकेदार पकड़ा गया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 21 May 2019

रेलवे इंजीनियर हत्याकांड में शामिल बिहार का ठेकेदार पकड़ा गया

फतेहपुर। रेलवे इंजीनियर अजय कुमार की हत्या के मामले की कडिय़ां खुलने लगी हैं। वाराणसी में बिहार सीमा से पुलिस टीम ने एक ठेकेदार को पकड़ा है, बिहार का यह ठेकेदार हत्याकांड में शामिल था। इसके साथ ही पुलिस ने दो शूटरों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ के बाद कई राज सामने आए हैं।

फीरोजाबाद का ठेकेदार कराना चाहता था फर्जी भुगतान
बिहार के ठेकेदार को पकडऩे के बाद पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इंजीनियर से फीरोजाबाद का एक ठेकेदार नौ लाख रुपये का फर्जी भुगतान करना चाहता था। ऐसा न करने पर उसने अपने बिहार के साथी और जिले के ही दो शूटरों को लेकर 14 मई को इंजीनियर की दिनदहाड़े हत्या करा दी थी। प्रयागराज से उठाए गए जिन दो शूटरों से मिले क्लू ने पुलिस जांच को दिशा दी, उनके बारे में चर्चा है कि वे दोनों फतेहपुर के रहने वाले हैं। इनमें एक खागा तहसील का है। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि इंजीनियर की हत्या करने वाले हाथ लग गए हैं लेकिन, जिस ठेकेदार की ओर से सुपारी देने के संकेत मिले हैं, उसकी तलाश की जा रही है। ठेकेदार के हत्थे चढ़ते ही पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

फीरोजाबाद से दिल्ली रवाना हुई टीम
फीरोजाबाद में ठेकेदार की तलाश में गई पुलिस टीम के हाथ अब तक खाली है। शिकोहाबाद के बाद ठेकेदार का मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही थी। अब लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। दो दिन फीरोजाबाद की खाक छानने के बाद अब टीम दिल्ली रवाना हो गई है। एसपी कैलाश ङ्क्षसह इस टीम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

जीएमआर कार्यालय और प्लांट के कर्मियों से पूछताछ
हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए थरियांव पुलिस ने सोमवार को एकारी में जीएमआर कार्यालय व प्लांट के कई कर्मियों व मजदूरों को थाने में बुलाकर पूछताछ की। पुलिस पता कर रही है कि इंजीनियर के मिलने वालों में कौन-कौन से ठेकेदार थे। 20 दिन पहले कार्यालय में इंजीनियर को धमकाने वालों में कौन था।

दो दिन पहले मारने का किया प्रयास
पुलिस को यह भी पता चला कि इंजीनियर पहले फीरोजाबाद के ठेकेदार का करीबी था। वह पुलों में शटङ्क्षरग करने का ठेका लिए हुए था और बिना काम के ही नौ लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराना चाहता था। इसी बात पर खुन्नस हो जाने पर ठेकेदार ने अपने साथ काम करने वाले खागा क्षेत्र के एक युवक को गोली मारने के लिए तैयार किया। बताते हैं दो दिन पहले डाकबंगले के पास इंजीनियर को मारने का प्रयास किया गया लेकिन, मौका नहीं मिल पाया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad