10 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 9 May 2019

10 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको स्वास्थ्य सुख की प्राप्ति होगी, पुराने रोग में राहत मिलेगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख में स्नेह बढ़ेगा एवं आपस में सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको मानसिक विचलन की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्य में असफलता मिलने की संभावना रहेगी। भाइयों में मतभेद हो सकता है, अपयश एवं व्यापारिक असफलता मिल सकती है। मन मजबूत रखें।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित व्याधि में सुख मिलेगा। इच्छित कार्य में सफलता मिलने से बुद्धि निर्मल रहेगी। व्यापार-वाणिज्य से मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धन लाभ होगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको अपने मानसिक अस्तित्व को बनाए रखने में या सफलता प्राप्त करने में थोड़ी सावधानियां बरतनी होगी। हाथ में लिए हुए कार्य में यश प्राप्त करने हेतु थोड़ी मेहनत को बढ़ाइए। मानसिक निराशा हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप मानसिक प्रसन्नता एवं विचारशक्ति से समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। सामाजिक एवं धार्मिक कर्मों में यश, मान, प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारिक विचार पर व्यय के मुकाबले आय अधिक होगी। मुनाफा अधिक होगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक सुख बना रहेगा, रोगों पर काबू आएगा। व्यापार में लाभ मिलने की अपेक्षा अधिक सक्रिय होगी। अपने कर्म की कीर्ति का प्रचार-प्रसार होगा। शत्रु पर आपका प्रभाव पूरा रहेगा। सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल— आज के दिन आप अपनी शारीरिक स्थिति को सुधार पर लाएं, भोजन को संतुलित करें ताकी अच्छे से काम कर पाएं। कुक्षी (पेट) पीड़ा की परेशानी हो सकती है। योग्य समय पर नींद लें, ताकी अगले दिन की दिनचर्या अस्त-व्यस्त न हो।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा, पुराने एवं जटिल रोगों में सावधानी रखें। खान-पान को नियमित एवं योग्य करें। धन की हानि होने से व्यर्थ भागदौड़ या झगड़ा हो सकता है।

धनु राशिफल— आज आपको तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी। धन उपार्जन में भाग्योदय होगा एवं व्यय के बदले आय होगी। अपने रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। कोई उपहार प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

मकर राशिफल— आज आप अपने पराक्रम पर विश्वास रखें एवं लक्ष्य केंद्रित करें तो उन्नति के अवसर अवश्य प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खान-पान की ओर जागृत रहें। व्यापार-वाणिज्य में लाभ हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— आज आपकी मानसिक स्थिति अस्थिरता से भरी रहेगी। स्नेही, मित्रों तथा शुभचिंतक लोगों से अनबन होगी। व्यर्थ भ्रमण व मार्ग में बाधाएं भी आ सकती हैं, सावधानी ही समझदारी समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशिफल— आज आप मानसिक परेशानियां उठाने के लिए सुबह से ही कार्यक्रम बना लें। आर्थिक अपव्यय एवं भागदौड़ से दिशाविहीन स्थिति का अनुभव प्राप्त होगा। नेत्र विकार सम्बंधित छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad