कांग्रेस उम्मीदवार राज किशोर सिंह की गाड़ी से मिला 24 लाख कैश, दो आरोपी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 9 May 2019

कांग्रेस उम्मीदवार राज किशोर सिंह की गाड़ी से मिला 24 लाख कैश, दो आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। सपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राजकिशोर सिंह के एक प्रचार वाहन से 24 लाख नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि चेकिंग के दौरान राजकिशोर सिंह गाड़ी में नहीं थे। आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल वोटरों की खरीद फरोख्त के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज किया है। बरामद रुपए के संबंध में पूछताछ जारी है।

नगर कोतवाली इलाके के साेनूपार के पास गुरुवार को फ्लाइंग स्कॉयड के मनोज कुमार, एसआई कृष्ण देव कनौजिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी वहां एक स्कॉर्पियो पहुंची। टीम ने उसे चेक किया तो 24 लाख रुपए कैश व भारी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद हुई। प्रचार सामग्री कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह की थी। टीम ने स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। लेकिन राम प्रकाश गुप्ता नाम का व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

व्यय प्रेक्षक विभाष शरण ने बताया कि, गाड़ी से कैश के अलावा कांग्रेस के पंफलेट भी मिले हैं। यह किसी भी चीज को गुमराह करने के लिए ले जाया जा सकता है। विस्तृत जांच की जा रही है। राजकिशोर सिंह सपा के शासनकाल में मंत्री थे। वे कप्तानगंज से तीन बार विधायक रहे। उन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें बस्ती में प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा से सांसद हरीश द्विवेदी व गठबंधन के बसपा के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी से है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad