मेष राशिफल— आज के दिन आप परोपकार के कार्यों को अग्रता देंगे। सार्वजनिक और सत्कर्म के कार्य में यश और कीर्ति आसानी से मिलेगी। अस्पताल या वैद्यकीय कार्यों में आपकी सेवा का उल्लेख होगा। विद्यार्थियों को उत्साह एवं खुशनुमा वातावरण की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आप दैनिक व्यापार में परिवर्तन के बारे में सोचेंगे या करेंगे। नौकरी करने वाले जातक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। नौकरी में लाभ होगा।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको पारिवारिक जायदाद एवं कारोबार में अधिकार की प्राप्ति दे सकता है। भौतिक समृद्धि घरेलू, भौतिक एवं ऐशोराम सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी, व्यापार-धंधा और उस संबंध के कार्य करने में आसानी से सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशिफल— आज के दिन आपको कई महत्वपूर्ण विचारों में पराधीनता का आश्रय लेना होगा। आलस्य एवं ईर्ष्या से हाथ में लिए हुए कार्यों में नुकसान हो सकता है। मित्रजनों और रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है, बिन मांगी सलाह ना दें।
सिंह राशिफल— आज आप चुनौतियां स्वीकार करने एवं उनमें सफलता पाने में एक अनूठा आनन्द प्राप्त करेंगे। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी फिर भी सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई करने में मन खूब लगेगा। संतान का सहयोग महत्व के कार्यों में मिल सकता है।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपको नौकरी में लाभ के सुनिश्चित अवसर मिलेंगे। पत्नी को उपहार स्वरुप वस्त्र या कोई भेंट दे सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन हराभरा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। मुकदमेबाजी में सहयोग की प्राप्ति होगी, जो आपको जीत की ओर अग्रसर करेगी।
तुला राशिफल— आज आपको वांछित वस्तु की प्राप्ति एवं मनोकांक्षा की पूर्ति सामान्य श्रम से पूर्ण होगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से संपर्क बनेगा एवं आपके रूके हुए कार्यों की पूर्ति उनसे हो पाएगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप अनावश्यक वाद-विवाद या झगड़े से दूर ही रहें। छोटी-मोटी यात्रा जरूरी ना हो तो रोक दें। आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है, हो सके तो आज बाकी-उधारी ना करें। कोई अकारण दुख, भय या चिन्ता सताएगी।
धनु राशिफल— आज के दिन आपको दैनिक व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। साझेदारी में मुनाफा मिलेगा एवं संतुष्टि की प्राप्ति होगी। यदि आप आज किसी शुभ समाचार की राह में हैं तो शीघ्र ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशिफल— आज के दिन आप आर्थिक आदान-प्रदान में सावधान रहें, कष्ट हो सकता है। यात्रा में कष्ट एवं हानि हो सकती है। उदर, पेट या पेट-संबंधित छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य हीनता के साथ दुर्घटना का भय रहेगा।
कुम्भ राशिफल— आज आपकी सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य करने में दिलचस्पी बढ़ेगी, एवं उन कार्यों से मान-सम्मान के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप आर्थिक निवेश करना चाहते हैं तो आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। कोर्ट-कचहरी में न्याय आपके पक्ष में आएगा।
मीन राशिफल— आज आप छोटी-छोटी बातों में उदास न हो, आलस एवं असंतोष से दूरी रखें। निर्णय लेने में अनुभवी की सलाह लें, गलत निर्णयों से कार्य बिगड़ सकते हैं। पूर्व में प्रारम्भ किए गए कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहेगी।

No comments:
Post a Comment