विध्दुत कनेक्शन और ट्रांसफर बदलवाने के लिए मांग किया था 50 हजार
>> डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में गठित किया गया था धावा दल
पटना ( अ सं ) भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई असरदार दिखने लगी हैं । मंगलवार दो भ्रष्ट इंजीनियर के लिए अमंगल रहा। निगरानी टीम ने विध्दुत विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में पदस्थापित सरोज कुमार को 45 हजार रूपये एवं कनीय अभियंता जयनंदन कुमार को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं । पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी ।
जिला छपरा के नगर थाना निवासी मयंक शेखर चंचल ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत किया की तेलपा सेक्शन (छपरा) में तैनात कनीय अभियंता जय नंदन कुमार एवं कार्यपालक अभियंता कार्यालय में पदस्थापित लिपिक सरोज कुमार विद्धुत कनेक्शन और ट्रांसफर बदलवाने के लिए 50 हजार व 20 हजार रूपये रिश्वत में मांग रहें हैं ।
आरोप की सत्यता जांच बाद डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में धावा दल गठित किया गया । निगरानी टीम ने मंगलवार को कनीय अभियंता जय नंगन कुमार को 20 हजार रूपये एवं लिपिक सरोज कुमार को 45 हजार रूपये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । निगरानी टीम दोनों भ्रष्ट लोकसेवक से पूछताछ कर रही है की इस भ्रष्टाचार के खेल में और कौन-कौन शामिल हैं । निगरानी के इस कार्रवाई के बाद छपरा जिले के कर्मचारियो, अधिकारियों में खौफ दिखा वहीं दबे जुबान कुछ लोग बोल रहें थे की बिना घुस के कोई काम होता हैं क्या ।

No comments:
Post a Comment