कल आएगी प्रियंका करेगी रोड शो रिश्ते को किया दरकिनार पार्टी को दी तरजीह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 8 May 2019

कल आएगी प्रियंका करेगी रोड शो रिश्ते को किया दरकिनार पार्टी को दी तरजीह

सुल्तानपुर—- नेशनल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार 9 मई को रोड शो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार डॉ संजय सिंह के समर्थन में आम जनमानस से मांगेगी वोट।
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 9 मई गुरुवार को शाम लगभग 4 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी कार्यक्रमनुसार नगर के पायगीपुर स्थित कॉर्पोरेशन बैंक से प्रियंका गांधी का रोड शो का काफिला राहुल चौराहा होते हुए नार्मल चौराहा डाक खाना चौराहा होते हुए जिला चिकित्सालय के सामने से माल गोदाम पहुंच कर खत्म होगा जिसके लिये कांग्रेस के पदाधिकारियो द्वारा जगह जगह स्वागत समारोह के लिये स्थान चिन्हित किया जा चुका है कांग्रेस नेता कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को चिन्हित स्थानों पर फूल की वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे प्रियंका गांधी के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था करने की तैयारी पुर जोर से चल रही है वही कांग्रेस नेताओं ने भी प्रियंका गांधी के काफिले की तैयारी को लेकर पूरी तरह से व्यवस्था में जुटा हुआ है ।
विदित हो कि भाजपा से प्रियंका गांधी की चाची मेनका गांधी चुनाव लड़ रही है वही 2014 में वरुण गांधी सुल्तानपुर जनपद से चुनाव लड़े थे वही कांग्रेस से डॉ संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ी थी लेकिन 2014 के चुनाव में न तो राहुल गांधी न तो प्रियंका गांधी न ही सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने आये थे लेकिन इस बार 2019 के चुनाव में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को जो जिम्मेदारी सौपी है उस जिम्मेदारी को बखूबी प्रियंका गांधी निभा रही है जिसके लिये कल कोई सवाल न उठे यही कारण है कि प्रियंका गांधी रिश्ते को नही बल्कि पार्टी को तरजीह दे रही ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad