इस पत्थर को चोट लगने पर निकलता है खून, जानकर हो जाएंगे हैरान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 8 May 2019

इस पत्थर को चोट लगने पर निकलता है खून, जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे है जिसे तोड़ने पर उसमें से खून निकलता है। ये कोई कहानी नहीं है, बल्कि असलियत में ऐसे पत्थर मौजूद हैं जिन्हें चोट लगने पर खून तो बहता ही है साथ ही लोग अब इन पत्थरों से निकलने वाला मांस भी खूब पसंद करते है। यह पत्थर देखने पर सामान्य पत्थर की तहर ही नजर आते है और यह चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ये पत्थर पाए जाते हैं।

इसे पत्थर को पायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे पीरियड रॉक भी कहा जाता है। इस पत्थर को जैसा ही तोड़ा जाता है इस पत्थर से खून बहने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे- धीरे उसका ही हिस्सा बन जाता है। इस पत्थर को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि इस पत्थर से केवल खून ही नही निकलता बल्कि मांस भी होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है।

लोग इस पत्थर की तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छानते है। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। पत्थर के मांस से कई डिशेज और सलाद बनाई जाती हैं। लेकिन स्थानीय लोग इस पत्थर को कच्चा खाना पसंद करते हैं। सबसे जरुरी बात आपको बता दें कि यह पत्थर जैसी दिखने वाली चीज एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही इसके पास लिंग बदलने की क्षमता होती है, जिसकी सहायता से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad