छेड़छाड़ का विरोध करने पर उल्टा आरोपी ने लूट का लगाया आरोप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 17 May 2019

छेड़छाड़ का विरोध करने पर उल्टा आरोपी ने लूट का लगाया आरोप

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हैं,जहां पम्प मैनेजर की आये दिन की छेड़छाड़ से आजिज महिला व उसके पति के विरोध करने और काम छोड़ने पर आरोपी ने थाने पर लूट की फर्जी सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच के बजाय पीडि़त दम्पत्ति पर दबाव बना रही है।

मूलरूप से फतेहपुर निवासी विक्रम सिंह तेलीबाग पीजीआई में पत्नी संग किराये के मकान में रहता है। दम्पति वृन्दावन योजना सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पम्प में सेल्समैन है। महिला की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और पति की दोपहर 2 से रात दस बजे तक ड्यूटी थी। पम्प की देखरेख राजेश कुमार यादव करता था। पीड़ित की मानें तो राजेश कुमार ड्यूटी के दौरान अक्सर पत्नी से अश्लील बातें व छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार सुबह पत्नी जब ड्यूटी पर पहुंची तो राजेश कुमार उसके छेडख़ानी करने लगा। जिससे आजिज आकर उसने फोनकर इसकी जानकारी दी तो वो पम्प पर पहुंचा। जहां विरोध करने पर राजेश कुमार उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देने लगा। विवाद बढऩे पर पति-पत्नी ने काम छोड़ दिया और कमरे पर आ गये। बाद में आरोपी अपने कपड़े फाड़कर कोतवाली पहुंचा और उनके विरूद्ध 20 हजार रूपये व चेन लूट की फर्जी तहरीर दिया। पीडि़त दम्पति न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है। वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad