महिला की गोली मारकर हत्या, पति-प्रेमी पर केस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 11 May 2019

महिला की गोली मारकर हत्या, पति-प्रेमी पर केस

मुरादाबाद। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की दुर्गा कालोनी में अवैध संबंधों में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति और प्रेमी दोनों पर लगा है। महिला बीते आठ माह से प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में थी। वह अपने पेमी व बच्चों के साथ पति के घर पहुंची थी। यहीं पति से कहासुनी के बाद गोली चल गई जिसमें महिला की मौत हो गई। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन देर रात महिला के भाई ने पति और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।
 
कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी महेंद्र शर्मा की बेटी आशु शर्मा (30) की शादी साल 2009 में मझोला के दुर्गा कालोनी में रहने वाले विष्णु शर्मा से हुई थी। विष्णु मूल रूप से संभल के गांव एचोडा का रहने वाला है और यहां मंडी समिति स्थित यूपीएफसीआई के गोदाम में प्राइवेट कर्मचारी है। दोनों के दो बेटी एंजल और प्रींसी हैं। बकौल पुलिस परिजनों ने बताया कि आशु का उसके पति से संबंध  ठीक नहीं चल रहे थे। 
 
शव जमीन पर था और तमंचा चारपाई पर
गोली चलने की सूचना के बाद एसएचओ मझोला विकास सक्सेना की टीम मौके पर पहुंची तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था। तमंचा चारपाई पर रखा था। थोड़ी ही देर में सीओ सिविल लाइंस भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के लिए पति विष्णु शर्मा को भी हिरासत में ले लिया। एसएचओ विकास सक्सेना ने कहा कि पहले महिला के परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे। देर रात भाई विपिन की तहरीर पर आरोपी पति विष्णु और प्रेमी सनी नागपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
बहन को एक दिन पहले की थी कॉल, बताई थी परेशानी
आशु शर्मा अपने त्रिकोणीय प्यार के चक्कर में पड़कर परेशान हो गई थी। उसके सामने एक ओर पति से दस साल का संबंध था तो दूसरी ओर आठ माह से लिवइन पार्टनर का साथ। ऐसे में अपनी दो बच्चियों के भविष्य को लेकर भी वो चिंतित थी। मझोला एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि आशु ने एक दिन पहले बहन के पास कॉल किया था। आशु की बड़ी बहन ने पुलिस से बताया कि कॉल करके उसने कहा था कि ‘मैं अब परेशान हो गई हूं। बच्चों को पति के पास देकर सेटल होना चाहती हूं’। माना जा रहा है कि आशु बच्चियों को पति के पास ही देने आई थी और इसी को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही पति पत्नी के बीच संघर्ष हुआ और गोली मार दी गई। 
 
बच्चियों को नहीं पता उनसे छिन गया मां का प्यार
दुर्गा कालोनी में हुई वारदात में आशु की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियां गोविंदनगर स्थित ननिहाल में है। दरअसल आशु के दो बेटी एंजल (8) और प्रींसी (6) हैं। दोनों बच्चियां अभी इतनी समझदार नहीं है कि भलाबुरा समझ सकें। मां की मौत के बाद बच्चियों का भविष्य भी अधर में अटक गया है। फिलहाल नानी ने बच्चियों का अपने पास रखा हैं। 
 
आधी रात में चली गोली दहले कालोनी के लोग
मझोला के जिस दुर्गा कालोनी में महिला ने खुद को गोली से उड़ाया वो कुछ साल पहले ही बसी हुई है। अभी कालोनी के कई प्लाट खाली हैं। विष्णु भी इसी कालोनी में घर बनाकर कुछ साल पहले ही शिफ्ट हुआ था। गुरुवार देर रात करीब एक बजे जब उसके घर में गोली चली तो गोली की आवाज काफी दूर तक गई। 
 
बच्चियां बाहर और अंदर चली गोली
शुक्रवार रात आशु अपने लिवइन पार्टनर और दोनों बच्चियों को साथ लेकर पति के पास दुर्गा कालोनी में आई थी। यहां पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार उसी दौरान गोली चल गई। गोली आशु की छाती में लगी। गोली चलते ही उसका लिवइन पार्टनर बाइक पर दोनों बच्चियों को बैठाकर वहां से निकल गया। रास्ते में ही गश्त कर रही यूपी 100 पीआरवी पुलिस को उसने गोली चलने की सूचना दी। सूचना के बाद एसएचओ मझोला विकास सक्सेना की टीम मौके पर पहुंची तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad