जरा बच के इस उम्र में लड़कियां देती हैं लड़कों को सबसे ज्यादा धोखा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 15 May 2019

जरा बच के इस उम्र में लड़कियां देती हैं लड़कों को सबसे ज्यादा धोखा

प्यार और रिश्ते में धोखा न ही लड़कों को बर्दाश्त होता है और न ही लड़कियों को। इसे लेकर कई सर्वे हुए हैं कि रिश्ते में पुरुष ज्यादा धोखा देते हैं या महिलाएं, लेकिन हर सर्वे का नतीजा अलग-अलग निकलकर सामने आता है। यहां तक की एक सर्वे तो इस बारे में भी हुआ है कि महिलाएंं, पुरुषों को शादी के बाद किस उम्र में धोखा देती हैं। सुनकर जरूर अजीब लगेगा लेकिन सर्वे में इस बात की जानकारी दी गई है।

एक डेटिंग साइट ने यह सर्वे किया है। इस सर्वे में यह पता लगाया गया है कि महिलाएं शादी के  बाद पुरुषों को किस उम्र में सबसे ज्यादा धोखा देती हैं। इस स्टडी में सामने निकलकर आए नतीजे कहते हैं कि महिलाएं, शादी के सात साल बाद पति को धोखा दे सकती हैं।

इस सर्वे में कहा गया है कि अगर कोई महिला 29 साल की उम्र में शादी करती है तो उसके 36 से 37 साल की उम्र के बीच अपने पति को धोखा देने की संभावना रहती है। यह सर्वे  डेटिंग साइट विक्टोरिया मिलान ने किया है।
इस सर्वे में इसका भी जवाब दिया गया है कि क्यों शादी के सात साल बाद ही महिलाएं या पुरुष एक दूसरे को धोखा देते हैं। इस बारे में डेटिंग साइट के सर्वे का कहना है कि शादी के सात वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच वो जुनून कम हो जाता है और एक-दूसरे को धोखा देने की संभावना ज्यादा रहती हैं।
हालांकि, धोखे की प्रवृत्ति को किसी आंकड़ें के माध्यम से स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं ही पुरुषों को ज्यादा धोखा देती हैं। पुरुष भी रिश्ते में महिलाओं को धोखा देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad