नई दिल्ली।’भाबीजी घर पर हैं’ के जरिए अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सौम्या टंडन प्रेग्नेंसी के बाद जल्द ही सीरियल पर वापसी कर सकती हैं। सौम्या जनवरी में अपने पहले बच्चे, बेबी बॉय मीरान टंडन सिंह की मां बनीं और फिलहाल वह मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं। फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर खान की बहन रूप का किरदार निभाने वालीं सौम्या ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।
गौरतलब है कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ में सौम्या ‘अनीता भाभी’ उर्फ ‘गोरी मेम’ का किरदार निभाती हैं और शो में उनका लुक काफी ग्लैमरस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौम्या जल्द ही अपने इस शो पर वापसी कर सकती हैं और इससे जुड़ी कुछ नियमों और शर्तों पर निर्माताओं के साथ वह बातचीत कर रही हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सह-कलाकार और ऑनस्क्रीन पति आशिफ शेख ने भी इस बात की पुष्टि की है।
वैसे सौम्या टंडन की बात करें तो उनका जन्म 3 नवंबर, 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में हुआ था। सौम्या ने 2006 में अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘ऐसा देश है मेरा’ के जरिए की थी। वह टीवी सितारों में काफी मशहूर हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

No comments:
Post a Comment