>> सरकार और जेल प्रशासन पर लगा रहा आरोप, नहीं चाहती रहें जिंदा
>> तीन महिने से बीमारी से है त्रस्त ,जहानाबाद जिला अस्पताल ,पीएमसीएच में हुई हैं इलाज ,डाक्टरों ने रेफर किया है एम्स
>> लोकसभा चुनाव के कारण सुरक्षा गार्ड की कमी के कारण नहीं भेजा जा रहा एम्स
>> बिंदु सिंह ने जेल के अंदर से वीडियो वायरल कर सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल
>> हत्या ,अपहरण ,रंगदारी ,गोलीबारी से जुड़े 101 मामले का आरोपी रहा हैं बिंदु सिंह , बीते 16 वर्षों से जेल में हैं बंद
रवीश कुमार मणि
पटना। अपराध जगत में कुख्यात बिंदु सिंह का नाम एक समय में ऐसा था कि बिहार और झारखंड के डाक्टर, कोचिंग संचालक नाम सुनते ही कांप जाते थे। प्रकृति की मार कहिये, आज वहीं कुख्यात बिंदु सिंह को वायरल वीडियो में देख लीजिए, किस तरह से गिड़गिड़ा है और अपनी जान, आफत में बता रहा हैं और गुहार लगा रहा है की बचा लीजिए, तीन महिने से जूझ रहा हूं। वायरल वीडियो में बिंदु सिंह का आरोप सीधे सरकार, जेल प्रशासन और डाक्टर पर हैं।” तरूणमित्र” इस वायरल वीडियो की सच्चाई का दावा नहीं करता।
जहानाबाद जेल में बंद कुख्यात बिंदु सिंह बीते 16 वर्षों से बिहार के जेलों में है, वर्तमान में जहानाबाद जेल में बंद हैं। बिंदु सिंह पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी का करीब 101 मामले दर्ज रहें हैं। बिंदु सिंह ने वायरल वीडियो में बताया हैं की वह बीते 3 माह से गंभीर बीमारी से ग्रस्ति हैं। जहानाबाद जेल अस्पताल के डाक्टरों ने बीमारी को गंभीर बताते हुये बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना भेज दिया। जैसा की बिंदु सिंह वीडियो में कहं रहा है कि पीएमसीएच के डाक्टरों ने इलाज किया और जब सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। इसको लेकर सचिवालय में बोर्ड भी बैठा लेकिन इलाज के लिए दिल्ली एम्स नहीं भेजा गया।
बिंदु सिंह, सीधे तौर पर सरकार, जेल अधीक्षक, जेल डाक्टर पर आरोप लगा रहा है और कहं रहा है की इलाज के अभाव में मेरी हत्या की साजिश हैं। जब जानकारी लिया तो प्रशासन का एक जबाब रहता है की लोकसभा चुनाव में गार्ड की कमी हैं। बिंदु सिंह कहं रहा हैं की मैं जेल में बंद हूं और मेरी हालत के बारे में सारे बंदी बोल सकते हैं।
वायरल वीडियो में बिंदु सिंह के आरोपों में कितनी सच्चाई हैं, यह अलग बात है लेकिन जिस तरह से जेल के अंदर से वीडियो वायरल किया गया हैं वह सुरक्षा -व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता हैं। पूर्व में जहानाबाद जेल ब्रेक की घटना घट चुकी हैं ।

No comments:
Post a Comment