लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

लखनऊ। नाका इलाके में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गयी। आसपास के लोगों ने गोदाम से धुंआ उठता देखा तो सूचना गोदाम मालिक व पुलिस को दी। जब तक पुलिसकर्मी और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग किन कारणों के चलते लगी इस बात की पुष्टिï नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

राज नसीम का नाका स्थित ऐशबाग में लकड़ी गोदाम है। जहां गुरुवार देर रात करीब 1 बजे के बाद अचानक आग लग गयी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब गोदाम से धुंआ उठते देखा तो सूचना राज नसीम को दी गयी। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली। आग की खबर मिलते ही पुलिस आनन-फानन दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। आग से लडऩे का कार्य शुरू किया गया। घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन गोदाम में रखी लाखों की लकड़ी जलकर राख में तब्दील हो गयी। इंस्पेक्टर नाका का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्टï नहीं हो सका है, वहीं घटना में किसी तरह की जनहानि ही सूचना नहीं मिली है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad