
पोलैंड से डॉ. सुधांशु कुमार शुक्ला
प्रवास के समय पोलैंड में मोदी लहर अर्थात राष्ट्र प्रेम,राष्ट्रवाद, हिंदूवाद की व्याख्या बेहतरीन ढंग से देखने को मिली। भारतीय समुदाय भी मोदी की लोकप्रियता और कार्यशैली से प्रभावित रहा, साथ साथ विदेशियों के मन में भी मोदी जी की बात का,उनके प्रभाव का,उनकी नीतियों का कुछ ना कुछ ऐसा सकारात्मक असर देखने को मिला।वे भी अपनी भाषा, अपने ढंग में मोदीजी के नाम पर मुस्कुराते हुए,गर्दन हिलाते, तो कभी सही है मोदी, होना चाहिए मोदी कहते।बंगाली, सिंधी, गुजराती,अग्रवाल, तमिल आदि सभी सभी समुदाय के लोगों ने चुनाव से पहले और बाद तक अर्थात चुनाव परिणाम आने तक अपने उमंग, उत्साह को बरकरार रखा।जिसका परिणाम आज हम क्या पूरा विश्व देख रहा है।हर कोई खुशी की लहर में डूबा नज़र आता है।उसे ना जाने क्या मिल गया।यह प्रश्न मेरे मन को चिंतन करने के लिए प्रेरित करने लगा ।मुझे कुछ ऐसे तत्व नज़र आए,जिनका वर्णन करना आवश्यक लगता है।नीदरलैंड, पोलैंड, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क आदि देशों में रह रहे,भारतीय जन मानस की खुशियों के प्रतीक बने मोदी जी शोध के विषय बन गए हैं।
लोकप्रियता के सभी आयामों को पार करते, नयी बुलंदियों को छूने वाले भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें देखा जाता है।विपरीत समय में,विपक्षियों के एकजुट हो जाने पर,जाति धर्म की सीमाओं को बाँधने वाली राजनीति को कुचलते हुए, आगे बढ़ने का पर्याय मोदी जी बन गए ,उनके विरोध में तमाम आरोपों की बौछार करने की राजनीति काम ना आ सकी।ऐसा क्या कारण था, मुद्दे गायब होने पर भी भारतीय जनमानस ने उन्हें चुना,चुना ही नहीं, विपक्ष को खत्म कर दिया। इसका सबसे बड़ा कारण देश प्रेम, राष्ट्र प्रेम अर्थात राष्ट्रहित की सोच को भारतीय जनमानस ने प्राथमिकता दी।इस जनमानस को मोदी जी ही पर्याय के रूप में नज़र आए।
दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता कम खाकर, कम कमाकर, तमाम असुविधाओं के बावजूद राष्ट्र हित को सम्मान देती है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है, जो स्पष्ट रूप से इस चुनाव में देखने को मिला है।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की भावना प्रबल हो उठी।इसने सभी अवरोधों को खत्म कर दिया, सभी जन समुदाय को एककर मोदीजी को दुबारा प्रधानमंत्री बना दिया। गलत बोलना, असत्य बोलना सच्चाई को दबा नहीं सकता है, यह भी इस चुनाव ने सिद्ध कर दिया है। प्रवासी अपनी भारतीयता की जड़ें मजबूत देखकर हर्षित हो रहे हैं। सीना चौड़ा करके विदेश में कार्यरत हैं।भारत का मान बढ़ने से बड़ी खुशी भारतीय को क्या हो सकती है, यह बात मोदी जी ने प्रमाणित कर दी है।
चेयर हिंदी
वार्सा यूनिवर्सिटी,
वार्सा, पोलैंड
+48579125129

No comments:
Post a Comment