ट्रैक्टर व पिकप की भिड़ंत में एक की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

ट्रैक्टर व पिकप की भिड़ंत में एक की मौत

लखनऊ। गोसाईगंज के गंगागंज इलाके में सोमवार देर रात गंगागंज इलाके में विपरीत दिशा से आ रही ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली से पेठा लेकर लखनऊ से हैदरगढ़ जा रही पिकप से भिड़ गई। जिसमे पूरे बरगदहा, हैदरगढ़ जिला बाराबंकी निवासी पिकप चालक राजू तिवारी (42) की मौत हो गई। तथा व्यापारी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताविक हैदरगढ़ के व्यापारी शुभम कुमार राजू तिवारी के साथ पिकप से लखनऊ आये थे। देर रात वह पिकप से पीठा लादकर हैदरगढ़ वापस जा रहा था तभी गंगागंज के पास एक ही पटरी पर विपरीत दिशा से आप रही ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली से भीड़ गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची गोसाईगंज पुलिस ने घयाल शुभम को इलाज के लिए ट्रामा भेजा, तथा मृतक चालक का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। मृतक के परिवार में तीन बेटे आकाश, अंकुल, अंशुल है। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवें पर कट दूर होने के कारण अधिकांश वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में उल्टी दिशा यानी एकल दिशा वाली रोड अपना लेते है और हादसे का शिकार हो जाते है। कस्बो से दूर कट होने के कारण अक्सर लोग घूम के आने की जगह उल्टी दिशा में चल देते है और हादसे का खुद शिकार होने के साथ दूसरो की भी जान जोखिम में डालते है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad