लखनऊ। गोसाईंगंज क्षेत्र के देहरामऊ से लापता छात्र आशुतोष (15) का तीन दिनों से कोई सुराग नही लगा। छात्र के पिता ओम प्रकाश वर्मा ने गोसाईंगंज थाने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
लापता छात्र के पिता ओम प्रकाश वर्मा के अनुसार बाराबंकी के थाना क्षेत्र कोठी के अंतर्गत आने वाले गांव मोहब्बतपुर पट्टी के निवासी है उनकी बहन कमला देवी का विवाह देहरा मऊ गांव में हुआ था। उनके बहनोई की मृत्यु ही चुकी है लेकिन कोई सन्तान नही है। इसीलिए उनका पुत्र आठ वर्षो से देहरा मऊ में बुआ के पास रहता था।गायब छात्र शिवलर गांव स्थित बलगाईड इण्टर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसने पांच मई को घर में बुआ से यह कह कर घर से निकला था कि वह अपने दोस्त से कापी लेने शिवलर जा रहा है। उसके बाद से वह घर वापस नही पहुँचा।उसकी सायकिल मोहनलालगंज रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी पायी गयी। इसी वजह से घर वालो को किसी अनहोनी की आशंका हो रही है।

No comments:
Post a Comment