रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाएं को लेकर डीजीपी व जीएम गंभीर , बैठक में कई निर्णय | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाएं को लेकर डीजीपी व जीएम गंभीर , बैठक में कई निर्णय

हाजीपुर ईसीआर के सभागार में आयोजित हुई बैठक , रेल अधिकारी एवं बिहार पुलिस के कई अधिकारी हुये शामिल   

पटना ( अ सं ) । देश के आम जनता के लिए गणतब्य स्थान पर आवागमन के लिए सबसे बड़ा साधन के तौर पर रेल है । इसके सुविधाएँ को लेकर अक्सर चर्चाएँ होती रहती है । यात्रियों की सुरक्षा बड़ा सवाल होता है । यात्रियों की सुरक्षा क्षात्र सुविधाएं को लेकर ईसीआर ज़ोन के सभागार में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे एवं महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने संयुक्त बैठक किया और कई निर्णय पारित किये ।

     डीजीपी गुप्तेश्वर  पांडे ने कहाँ की बिहार पुलिस आम -आवाम के लिए एक भरोसा है और हमारी कोशिश रहती है की किसी का भरोसा नहीं टूटने दें । त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हमारा मक़सद होता है । रेलवे की सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस के अधिकारी , पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी अक्सर तत्पर रहते है ।पुलिस मुख्यालय में गठित डीजी सेल हर एक कार्रवाई पर निगरानी रखती है । यात्रियों को सुरक्षित मंज़िल तक पहुँचाने के लिए बिहार पुलिस कटिबद्ध है और हमारी प्रयास जारी है । मुज़फ़्फ़रपुर ज़ोन में तो बिहार पुलिस शहरी और ग्रामीणों यात्रियों को देर रात होने पर सरकारी वाहनों से घर और ठिकाने तक पहुँचाने का काम करती है जो देश के लिए एक मिसाल है , ऐसी व्यवस्था जल्द ही दूसरे ज़ोन में भी शुरू की जाएगी ।

   महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहाँ की रेल अग्रसर विकास कर रही है । यात्रियों की सुविधाएँ पर हम गंभीर के साथ सक्रिय रहते है । इसके लिए कई सेल और हेल्पलाइन नंबर जारी है । व्यवसायियों को भी कारोबार में परेशानी नहीं हो और इनका सामान सुरक्षित और समय पर पहुँचे , इसका हम ख़्याल रखते है । रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में बिहार पुलिस का योग्यदान सराहनीय रहती है । बैठक में पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवीन्द्र वर्मा , दानापुर रेल मंडल के प्रबंधक आर पी ठाकुर , सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता , समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक अशोक महेश्वरी ,वैशाली के पुलिस अधीक्षक डा एम एस ढिल्लो सहित सैकड़ों अधिकारी मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad