सेक्टर कोई हो चलेगा, पर ‘स्मार्ट स्टडी’ से बनेगी बात! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

सेक्टर कोई हो चलेगा, पर ‘स्मार्ट स्टडी’ से बनेगी बात!

सीबीएसई, आईसीएससी, आइएससी और यूपी बोर्ड के रिजल्ट में छाये रहे राजधानी के मेधावी

परिवहन विभाग के अधिकारियों के बेटों व बेटियों ने रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन किया

लखनऊ। सीबीएसई, आईसीएससी, आइएससी और यूपी बोर्ड प्रयागराज के रिजल्ट क्रमवार बीते दिनों संबंधित बोर्ड द्वारा जारी हुए। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में बीते पांच साल बाद काफी सुधार आया। वहीं यूपी की बात करें तो यहां के विभिन्न स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने स्कूलों व अभिभावकों का नाम रौशन किया। इन स्कूलों में एलपीएस, डीपीएस, आरएलबी, सीएमएस व शेरवुड एकेडमी सहित अन्य संस्थान शामिल रहें। मंगलवार को राजाजीपुरम के सेक्टर ए स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के हुजूम को सम्बोधित करते हुए एलपीएस समूह के संस्थापक प्रबंधन एसपी सिंह ने सभी को बधाई दी। साथ ही कहा कि सभी रिजल्ट के आॅनलाइन डाटा को कलेक्ट किया जा रहा है और मार्कशीट व टीसी आते ही, गोमतीनगर स्थित एलपीएस संस्थान परिसर में एक विद्यार्थियों का एक भव्य समारोह आयोजित किया जायेगा।

एलपीएस आइएससी बोर्ड के टॉपरों में हर्ष मिश्रा 98.75 फीसद, आयुष ओझा 98, अंशिका सिंह 97.75 सहित दो दर्जन मेधावी विद्यार्थी शामिल रहें। 97.5 फीसद अंक अर्जित करने पर स्तुति गुप्ता ने कहा कि उन्होंने नियमित तरीके से स्मार्ट स्टडी मेथड को अपनाया। उनके पिता पीयूष गुप्ता ने बताया कि स्तुति डीयू से बीकॉम करेगी और आगे सीए फाउंडेशन का कोर्स करेगी। यहीं के मुदित अग्रवाल 97.50 अंक हासिल करने के पीछे टीचरों के प्रति अपने विश्वास को बताया। वो आगे सांख्यिकी से बीएससी करना चाहते हैं और फाइनेंस सेक्टर में जाने की मंशा है। आइसीएससी में 97.4 फीसद अंक पाने पर उत्साहित वैष्णवी गुप्ता ने कहा कि रेगुलर स्टडी ही उनकी सफलता का राज है। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत सफदर हुसैन की बिटिया जोया फातिमा ने आइसीएससी में 94 फीसद अंक हासिल किया। वो लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लाक की मेधावी छात्रा हैं।

वहीं इस बार परिवहन विभाग के अधिकारियों के बेटों व बेटियों ने रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय पर जोनल अधिकारी एके मिश्र के बेटे अदवंत ने 98.4 फीसद अंक प्राप्त किया और अपने संस्थान में दूसरा पोजीशन हासिल किया है। इसी कड़ी में लखनऊ एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह की बेटी श्रोता सिंह ने 12वीं में 90 फीसद तो बेटे शांतनु सिंह ने 10वीं की परीक्षा में 91.2 फीसद अंक हासिल किया है। श्रोता क्लैट की तैयारी कर रही हैं और आगे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं तो शांतनु कॉमर्स से हैं और भविष्य में मैनेजमेंट क्षेत्र में बेहतर करने की इच्छा है। वहीं आरटीओ कार्यालय में ही कार्यरत आरआई सर्वेश चतुर्वेदी के बेटे हर्ष चतुर्वेदी ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपने स्कूल डीपीएस में 92.3 फीसद अंक प्राप्त किया। यही नहीं हर्ष ने नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम में पूरे प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ अपने अभिभावकों का नाम रौशन करने का कार्य किया। वहीं सीएमएस में अध्ययनरत आईजी सतीश भारद्वाज के पुत्र आर्यन ने 12वीं की परीक्षा में 97.75 फीसद अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad