किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि पैगंबर मोहम्मद और फातिमा पर फिल्म बना सके : गिरिराज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि पैगंबर मोहम्मद और फातिमा पर फिल्म बना सके : गिरिराज

पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच कई बार उन पर इन्हीं विवादित बयानों के चलते चुनाव आयोग का नोटिस भी मिल चुका है। मुस्लिम समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले गिरीराज सिंह को बिहार कोर्ट से जमानत मिले कुछ घंटे भी नहीं हुए थे कि उन्होंने एक बार फिर से इस समुदाय को लेकर भड़काऊ बयान दे दिया है।

मलयालम की विवादित फिल्म रही सेक्सी दुर्गा का जिक्र करते हुए इस बार उन्होंने ये टिप्पणी की है। बीजेपी नेता और मंत्री सिंह ने कहा कि कोई भी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पैगंबर मोहम्मद और फातिमा पर फिल्म बना सके। बीजेपी के साउथ दिल्ली कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी की जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी विवादित टिप्पणी की।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार के देशद्रोह के आरोपों पर उसका बचाव कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बिहार के उसी बेगूसराय सीट से लोकसभा प्रत्याशी हैं जहां से सीपीआई (एम) पार्टी से कन्हैया कुमार ही उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके पहले मंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों के बाद बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad